सैंज घाटी बंजार में एक दिवसीय दिव्यंगता पहचान शिविर आयोजित

--Advertisement--

Image

मंडी/रिवालसर – अजय सूर्या

सैंज घाटी में आश बाल विकास केंद्र द्वारा एक थैरेपी शिविर का आयोजन किया गया जिस दौरान तहसीलदार श्री हीरा चंद सैंज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। तहसीलदार सैंज ने सराहना करते हुए कहा कि आश बाल विकास केंद्र द्वारा “थेरेपी ऑन व्हील्स” नामक गाड़ी से जो सेवाएं सैंज घाटी को दी जानी प्रस्तावित हैं, उनसे दिव्यांग जनों को उनके घर के द्वार पर सुविधाएं मिलेंगी।

सैंज घाटी के दिव्यांग जनों के लिए यह एक सराहनीय पहल है और सैंज जैसे दुर्गम क्षेत्र को इस सेवा के लिए चिन्हित करना दिव्यांगता के क्षेत्र में काम करने के लिए एक सराहनीय कदम है। डॉ श्रुति मोरे भारद्वाज, निदेशक साँफिया फाउंडेशन ने जानकारी देते हुए बताया कि साँफिया फाउंडेशन का ” थैरेपी ऑन व्हील्स” नामक प्रोजेक्ट जो कि सैंज घाटी के लिए चयनित हुआ है इसके अंतर्गत सैंज घाटी में सप्ताह में एक दिन दिव्यांग जनों को थेरेपी सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी।

इस दौरान शिविर में लगभग 15 बच्चों को थेरेपी सेवाएं मुहैया कराई गई व आसपास के क्षेत्र के लोगों को जनता के विषय पर जागरूकता पहुंचाई गई। बता दें कि “थेरेपी ऑन व्हील्स” प्रोजेक्ट एक निजी संस्थान इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (इरेडा) द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम है जो कि जिला कुल्लू के विभिन्न क्षेत्रों में दिव्यांगता के क्षेत्र में पिछले लगभग 2 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहा है।

इसी के चलते एक “थेरेपी ऑन व्हील्स” नामक प्रोजेक्ट अब सिर्फ बंजार और सैंज घाटी के लिए चयनित किया गया है। संस्था की तरफ से डॉ. सोनू फिजियोथैरेपिस्ट , कार्यक्रम प्रबन्धक श्री बीजू, डॉ .अनु ,डॉ आर्य सुश्री धनेश्वरी, सुश्री शिवाली, श्री टेकचंद तथा मान चंद आदि मौजुद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...