सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 120 पदों पर 4 मार्च से होगी भर्ती

--Advertisement--

हिमखबर – डेस्क 

जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया की मैसर्ज एसआईएस (SIS) सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर, हि० प्र० द्वारा पुरुष उम्मीदवारों के लिए सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के कुल 120 रिक्त पदों की भर्ती भर्ती हेतु कैंपस साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू, उप रोजगार कार्यालय बंजार और उप रोजगार कार्यालय आनी हि० प्र० में आयोजित करवाए जाएंगे।

रिक्तियों के लिए आवश्यक योग्यता दसवीं पास, लम्बाई 168 से०मी० और उससे अधिक तथा आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वेतनमान रु 15,000 से रु 22,000 मासिक होगा तथा नौकरी का कार्यस्थल हि.प्र. और चंडीगढ़ है।

योग्य पुरुष उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित दिनांक 04 मार्च 2025 को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय बंजार में, 05 मार्च 2025 को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में और दिनांक 10 मार्च 2025 को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय आनी हि० प्र० मे पहुँच कर कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते है ।

उन्होंने बताया की उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश के रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो और यदि पंजीकृत नहीं है तो ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवा ले तथा इंटरव्यू के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।

इच्छुक तथा योग्य उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वह ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पोर्टल www.eemis.hp.nic.in पर जाएं। और अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू 01902 222522 पर संपर्क करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरा बोलेरो कैंपर, 18 वर्षीय युवती की मौके पर मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा सामने...

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात! भाई ने पत्नी संग मिलकर की छोटे भाई की हत्या, झील में फेंकी लाश

हिमाचल प्रदेश में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात...

नालागढ़ में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, बद्दी पुलिस ने डेढ़ करोड़ की संपत्ति की सीज

नालागढ़ में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...