सीयू MMS कांड में बड़ा खुलासा, सेना का जवान कर रहा था लड़की को ब्लैकमेल

--Advertisement--

Image

चंडीगढ़, 22 सितंबर – भूपेंद्र सिंह राजू

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के एमएमएस कांड के तार भारतीय सेना के एक जवान से जुड़ते नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इस कांड का मुख्य आरोपी सेना का जवान है।

मामले की जांच के लिए गठित की गई एसआईटी जब आरोपियों से पूछताछ कर रही थी तो इसका खुलासा हुआ। जिस आरोपी लड़की ने छात्राओं के वीडियो बनाए थे, उसे भारतीय सेना का जवान ब्लैकमेल कर रहा था।

आरोप है कि इसी लड़के ने ब्लैकमेल कर हॉस्टल की अन्य छात्राओं के वीडियो भेजने को कहा था। आरोपी लड़की के पुराने दोस्त ने उसका अश्लील वीडियो इस जवान तक पहुंचाया था।

बताया जा रहा है कि जवान को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक जिस दिन लड़की को गिरफ्तार किया गया था, जवान ने उसे वीडियोस डिलीट करने के मैसेज भेजे थे। जिसके आधार पर पुलिस सेना के जवान तक पहुंची।

जांच में यह भी पता चला है कि ये जवान जम्मू का रहने वाला है और इसका नाम संजीव कुमार बताया गया है। फिलहाल ये अरुणाचल प्रदेश के एटा नगर के पास पोस्टेड है।
हालांकि पुलिस के मुताबिक आरोपी लड़की हॉस्टल की लड़कियों का कोई वीडियो नहीं बना पाई थी। फोन में उसके अपने ही वीडियो थे। फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने मोबाइल फोन की जांच के बाद पुलिस को ये बताया है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...