ऊना डिपो की कोटला – दिल्ली बंद बस सेवा को तुरंत किया जाए बहाल

--Advertisement--

Image

हारचकियाँ – नवीन गुलेरिया

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा सहित पूर्व उपप्रधान चुनीं लाल, पधर पंचायत के पूर्व उपप्रधान हरनाम सिंह पंचायत पधर के प्रधान तिलक कुमार, उपप्रधान हाकम सिंह,सियुणीं पंचायत के उपप्रधान गगन समियाल ,नढोली पंचायत की प्रधान वीना पगड़ोतरा पंचायत वलाह कोटला के उपप्रधान मंगल सिंह, बग्गा पंचायत के प्रधान मदन राणा भाली पंचायत के उपप्रधान मुंशी राम हारचकियां पंचायत प्रधान तिलक जंबाल ,ठहेड़ पंचायत प्रधान मलकीत सिंह उप प्रधान जगो राम पूर्व जिला परिषद सदस्य संजय कुमार आदि ने प्रेस के माध्यम से कहा कि कोटला – दिल्ली बस जो ऊना डिपो द्बारा पूर्व सरकार के समय चंगर क्षेत्र की लगभग बीस पंचायतों को चंडीगढ़ दिल्ली आने जाने केलिए सुविधा प्रदान करने केलिए चलाई थी वह वर्तमान सरकार द्वारा काफी समय से बंद कर दी है।

जिससे चंगर क्षेत्र की पंचायतों के वाशिंदों को चंडीगढ़ दिल्ली आने जाने के लिए बहुत मुश्किल हो गया है। जबकि इस बस का कोटला से चलने का सायं चार बजे होने से अगले दिन बददी चंडीगढ़ ड्युटी पर पहुंचने वालों के लिए बहुत ही बढ़िया सुविधा थी।

लेकिन इस बस के बंद होने के कारण यह सुविधा चरमरा गई है। अतः माननीय ट्रांसपोर्ट मंत्री विक्रम ठाकुर एवं डिपो प्रबंधक ऊना से मांग की जाती है कि कोटला – दिल्ली बस सेवा जल्द से जल्द जनहित में शुरू की जाए ताकि चंगर क्षेत्र की बस सेवा के कारण प्रभावित जनता को लाभ मिल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...