सीयू के छात्रों का सरकार के समक्ष रखेंगे पक्ष, विवि प्रशासन व जिला प्रशासन को हड़ताल पर बैठे छात्रों के साथ बैठकर मामला सुलझाने के आदेश- विशाल नैहरिया

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन और एबीवीपी के बीच गतिरोध को खत्म करने के निर्देश विधान सभा क्षेत्र धर्मशाला के विधायक श्री विशाल नैहरिया जी ने दिए हैं। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धौलाधार परिसर में हड़ताल पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ विधायक मिले और उनकी मांगों को सुना। विधायक श्री विशाल नैहरिया जी ने केंद्रीय विश्वविद्यालय  प्रशासन और जिला प्रशासन को एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर मामला सुलझाने के निर्देश दिए। विधायक श्री विशाल नैहरिया जी ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं को सरकार के समक्ष उनका पक्ष रखने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि सीयू के धौलाधार परिसर में रखी ईवीएम मशीनों को हटाने के लिए वह स्वयं चुनाव आयोग से बात करेंगे।

विधायक श्री विशाल नैहरिया जी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर चिंतित है। इसी का नतीजा है कि वर्षों से लंबित पड़े केंद्रीय विश्वविद्यालय के मुद्दे को हल करने के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में दो दिन पूर्व ही केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश सीयू के लिए 740.79 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

इससे कि शीघ्र सीयू भवन का निर्माण हो सके, जिससे विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। वहीं धर्मशाला के दाड़ी में ही ईवीएम रखने के लिए भवन का निर्माण शुरू कर दिया गया है, जिससे धर्मशाला के शैक्षणिक संस्थानों में ईवीएम मशीनें न रखनी पड़ें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...