सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर एक युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

दिवंगत चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और 11 जवानों की शहादत पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में मध्य प्रदेश की खंडवा पुलिस ने एक युवक के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि पंधाना थाने में दुर्गेश वास्कले नाम के युवक के खिलाफ कई धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हेलिकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी व 11 अन्य जवानों के निधन को लेकर जब पूरा देश शोक संतप्त था, तब पंधाना तहसील के ग्राम खोदरी निवासी दुर्गेश वास्कले ने सोशल मीडिया पर बेहद आपत्तिजनक एक टिप्पणी की थी।

आरोपी युवक स्थानीय आदिवासी संगठन जयस से संबद्ध बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार स्थानीय भारतीय जनता पार्टी विधायक राम दांगोरे की लिखित शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। विधायक ने युवक के इस कृत्य को देशद्रोह की श्रेणी में बताते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून में मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। पुलिस ने सामाजिक सौहाद्र्र बिगाडऩे के आरोप में धारा 153 ए और बी के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...