सीएम करेंगे सूखे की स्थिति की समीक्षा, पहली अप्रैल को पंडोह में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों की लेंगे बैठक

--Advertisement--

Image

मंडी, 31 मार्च –

मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर मंडी जिला में आवश्कता से कम बारिश होने के चलते उपजी सूखे जैसी स्थिति की समीक्षा के लिए पंडोह में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों की बैठक लेंगे। वे पहली अप्रैल को सुबह 11 बजे पंडोह पहुंचेंगे। यह जानकारी सहायक आयुक्त संजय कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पंडोह में बीबीएमबी के विश्राम गृह में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों की बैठक के बाद लोक निर्माण विभाग की मुख्य परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे। बता दें, इसके उपरांत मुख्यमंत्री मंडी शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे । उनका रात्रि ठहराव सर्किट हाउस मंडी में होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रामपुर लवी मेले में जुए का खेल, पुलिस की छापेमारी में 7 लोग गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के रामपुर लवी मेले में जुआ खेलने...

सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 60 पदों पर भर्ती, 17 नवंबर को कैंपस इंटरव्यू

युवाओं के लिए रोजगार पाने का अवसर, सिक्योरिटी गार्ड...