सिविल अस्पताल नूरपुर में शुरू हुई कीमोथेरेपी की सुविधा

--Advertisement--

कैंसर के मरीजों को टांडा मेडिकल और शिमला आईजीएमसी जाने से मिलेगी राहत, नूरपुर के साथ फतेहपुर, ज्वाली, इंदौरा और भटियात विधानसभा के मरीजों को मिलेगी सुबिधा

नूरपुर – स्वर्ण राणा

नूरपुर के सिविल अस्पताल में कैंसर के इलाज की सुविधा शुरू की जा रही है। कैंसर के मरीजों के लिए कीमोथेरेपी सुविधा के शुरू होने से आसपास के क्षेत्र के लोगों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के ईलाज के लिए अब दूर-दराज़ के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। पहले कीमोथेरेपी के लिए मरीजों को मेडिकल कालेज टांडा जाना पड़ता था। सिविल अस्पताल नूरपुर में यह सुविधा शुरू होने से कैंसर के मरीजों को राहत मिलेगी।

इस विषय पर जानकारी सांझा करते हुए डॉक्टर सन्नी ने बताया कि जो मरीज कीमोथेरेपी के लिए मेडिकल कॉलेज टांडा, आईजीएमसी या अन्य मेडिकल कालेजों में जाने के लिए बाध्य होते थे अब इस सुविधा के चलते वे नूरपुर में ही कीमोथेरेपी इत्यादि करवा पाएंगे।

उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्हें बाकायदा ट्रेनिंग करवाई गई है। डॉक्टर सन्नी धीमान ने बताया कि अस्पताल में यह सुबिधा फ्री है और दवाइयां भी जो अस्पताल में उपलब्ध है वो मरीजों को मुफ्त प्रदान की जाएंगी। उन्होंने अपील की कि क्षेत्र में अगर कोई भी कैंसर पीड़ित मरीज है तो वो अस्पताल में सम्पर्क कर सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...