सितंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते होंगे लोकसभा सहित विधानसभा की चार सीटों के लिए उपचुनाव

--Advertisement--

Image

मंडी-नरेश कुमार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कोविड के दौर में हिमाचल प्रदेश के 42 विधानसभा क्षेत्रों में 4000 करोड़ रुपए के उद्घाटन और शिलान्यास हुए है। हिमाचल प्रदेश में संतुलित विकास हो रहा है, लेकिन विपक्ष को रास नहीं आ रहा है।

सुंदरनगर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अभी चार दिनों में ही मंडी जिला में करोड़ों रुपए के शिलान्यास और उद्घाटन किए गए है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि मेजर प्रोजेक्ट का काम एक साल के भीतर उद्घाटन के लिए तैयार करके आम जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं ।

उन्होंने बताया कि सितंबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह में हिमाचल प्रदेश में लोकसभा सहित विधानसभा के चार सीटों पर उपचुनाव किए जाएंगे । पहले भी कोविड के दौर में नगर परिषद नगर पंचायत के चुनाव हुए हैं और इस दौर में भी आम जनता के सहयोग से उपचुनाव होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...