साधना ठाकुर ने आज दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वच्छता किट व फल किए वितरित

--Advertisement--

Image

शिमला, 22 सितम्बर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्राॅस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्षा डाॅ0 साधना ठाकुर ने आज दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल का दौरा कर अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वच्छता किट व फल वितरित किए ।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कल्याण अनुभाग द्वारा हर माह अस्पताल का दौरा किया जाता हेै जिसमें रोगियों के जल्द स्वस्थ होने की कामना के साथ साथ फल व अन्य सामग्री वितरित की जाती है ।

उन्होंने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों की सेवा व कल्याण के लिए आर्थिक आधार पर सहायता करने के लिए प्रयास किए जाएंगे जिसके लिए प्रक्रिया जारी है ।

शाखा सचिव डाॅ0 किमी सूद ने कहा कि अस्पताल कल्याण शाखा द्वारा सेवा व सुषमा के कार्यों का निरन्तर विकास किया जाएगा जिसके लिए सोसायटी के सदस्य सक्रिय होकर कार्य कर रहे है ।

अस्पताल कल्याण शाखा की उपाध्यक्ष मधु सूद ने बताया कि अस्पताल कल्याण शाखा द्वारा प्रत्येक माह एक अस्पताल का दौरा कर मरीजों के साथ बातचीत कर उनके सुख-दुःख साझा कर निवारण का प्रयास किया जाता है ।

ये रहे मौजूद

इस दौरान बाल रोग विशेषज्ञ डा0 गंगा, डा0 राजेश राणा, डा0 प्रदीप जलोटा, डा0 दीपिका शर्मा, डा0 दीपक कैंथल सहित अस्पताल प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...