अवैध शराब विक्रेताओं पर एक्साइज विभाग की कार्रवाई, नकली होलोग्राम सहित लेबल व कॉर्क ज़ब्त

--Advertisement--

Image

शिमला, 22 सितंबर – नितिश पठानियां

राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा प्रदेश में अवैध शराब के विरुद्ध एक अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान में जिला शिमला में विभाग द्वारा गुप्त सूचना  के आधार पर शनान स्थित परिसर का विभाग द्वारा गठित टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान परिसर में 21 बोतलें रॉयल स्टैग (फॉर सेल इन चंडीगढ़) एवं 2 बोतलें बियर किंगफ़िशर ब्रांड की पाई गई।

परिसर में 16,230 नकली होलोग्राम एवं 11984 नकली लेबल भी पाए गए। इसके अतिरिक्त एक बोरी में देसी शराब के नकली ढक्कन भी कब्ज़े  में लिए गए है। एक गैलन 50 किलोग्राम का एक संदिग्ध पदार्थ भी बरामद हुए है, जिसे विभाग द्वारा कब्जे में लिया गया है।
इसकी पुष्टि रासायनिक परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा की जानी  है। दोषियों  के विरुद्ध ढली थाना में अवैध शराब, नकली होलोग्राम एवं नकली लेबल के विरुद्ध FIR दर्ज  की गई है। इसके अतिरिक्त विभाग की अन्य टीम द्वारा शिमला में एक ढाबे  से 7 बोतल अवैध शराब कब्ज़े में ली एवं आबकारी अधिनियम  के अंतर्गत करवाई की गई।
विभागीय अधिकारियों द्वारा राज्य के विभिन्न भागों में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत करवाई अमल में लाई गई है। जिसमें जिला कुल्लू, नूरपुर, सिरमौर में अधिकारियों द्वारा 3605 लीटर कच्ची शराब (लाहन) कब्ज़े  में लेकर नियमानुसार नष्ट किया गया है।
इसके अलावा विभागीय टीमों  द्वारा प्रदेश में अंग्रेजी शराब की 63 बोतल, 167 बोतले देसी शराब, 34 बोतलबियर एवं 96 बोतलवाइन आबकारी अधिनियम के अंतर्गत ज़ब्त की हैं।
आबकारी आयुक्त युनस ने बताया कि प्रदेश में क्षेत्रीय एवं जिला स्तर पर 65 विशेष टास्क फ़ोर्स का गठन किया गया है। मदिरा एवं  मादक पदार्थों, अन्य प्रकार के उपभोक्ता वस्तुओं के परिवहन पर नजर रखने के लिए मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया है।
टास्क फ़ोर्स को प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री, निर्माण एवं तस्करी को रोकने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी  किये गए हैं।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...