सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर पर अस्थायी फेरबदल किया है। राज्य सरकार द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और वर्तमान अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) श्याम भगत नेगी को राज्य के पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

1990 बैच के आईपीएस अधिकारी श्याम भगत नेगी (एसीएस, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता) को डीजीपी (एचओपीएफ) और डीजीपी (स्टेट विजिलैंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो) शिमला का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है।

यह आदेश वर्तमान डीजीपी अशोक तिवारी (आईपीएस बैच 1993) के अवकाश पर जाने के कारण जारी किया गया है। नेगी यह कार्यभार 23 मार्च से 31 मार्च तक संभालेंगे। अधिसूचना के मुताबिक अशोक तिवारी 1 अप्रैल को अपनी ड्यूटी पर लौटेंगे और अपना पदभार पुनः संभाल लेंगे।

यह अधिसूचना मुख्य सचिव (कार्मिक विभाग) द्वारा जारी की गई है। अवकाश की अवधि के दौरान सार्वजनिक हित को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है, ताकि पुलिस विभाग के महत्वपूर्ण कार्यों और सतर्कता विभाग की गतिविधियों में निरंतरता बनी रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...