सरकार द्वारा ज्वाली की अनदेखी: 10 नए विकास खण्ड खोलने की अधिसूचना में ज्वाली का नहीं आया नाम

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगु

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 10 नए विकास खण्ड खोलने की अधिसूचना जारी की गई है लेकिन इसमें जवाली का कहीं कोई नाम नहीं है जोकि सरकार द्वारा जवाली की अनदेखी को दर्शाता है। यह बात पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने प्रेसवार्ता में कही।

पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि सरकार में विधायक ही डिनोटिफाइड बीडीओ कार्यालयों को खुलवा गए जबकि मंत्री चंद्र कुमार डिनोटिफाइड किए गए, बीडीओ कार्यालय जवाली को नहीं खुलवा पाए। उन्होंने कहा कि अगर डिनोटिफाइड कार्यालय खुलवाने में असमर्थ हैं तो फिर सरकार में बैठने का ओचित्य भी क्या है?

उन्होंने कहा कि मंत्री चंद्र कुमार जवाली की अनदेखी कर रहे हैं या फिर मंत्री की सरकार में अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार दो साल का जश्न मना रही है लेकिन उस जश्न में शामिल होकर मंत्री चंद्र कुमार क्या साबित करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि विधानसभा जवाली की 15 पंचायतें बीडीओ कार्यालय फतेहपुर से जुड़े हैं जोकि बेसब्री से बीडीओ कार्यालय जवाली में खुलने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री चंद्र कुमार को सरकार में रहने का कोई हक नहीं है, उनको प्राथमिकता से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंत्री की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...