सड़क दुर्घटना में आठ माह की गर्भवती महिला की मौत

--Advertisement--

Image

बंगाणा – नरेश

उपमंडल बंगाणा के थानाकलां के समीप वीरवार सुबह 10 बजे सड़क दुर्घटना में वणी हमीरपुर निवासी गर्भवती महिला की मृत्यु हो गई। मृतक महिला पति व तीन वर्ष के बच्चे के साथ बाइक पर सवार होकर अपने मायके बल्ह सकौन के लिए आ रही थी। रास्ते में थानाकलां के समीप बाइक पिकअप गाड़ी से टकरा गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार वणी हमीरपुर निवासी विनोद कुमार अपनी महिला आठ माह की गर्भवती पत्‍नी रीता देवी और तीन वर्षीय बच्चे के साथ अपने ससुराल जा रहा था। इतने में थानाकलां में विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वाले के साथ उनकी बाइक टकरा गई।

उसकी पत्‍नी, उसके बच्चे व उसे स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए सीएचसी थानाकलां पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र में महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के लिए रेफर कर दिया। महिला के पति व बच्चे को भी गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन दोनों खतरे से बाहर हैं।

पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव महिला के स्वजनों को सौंप दिया है। उधर पुलिस थाना बंगाणा पुलिस थाना प्रभारी प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है, पिकअप गाड़ी की फुटेज जांची जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...