शिमला में स्कूली छात्रा से छेड़खानी : मनचले ने पत्थर से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

राजधानी शिमला के संजौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ छेड़खानी और मारपीट का शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले के अनुसार नाबालिग छात्रा जब स्कूल से अपने घर की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में एक मनचले युवक ने उसे रोक लिया। शिकायत के अनुसार युवक नशे की हालत में था। आरोपी ने न केवल छात्रा के साथ छेड़खानी की, विरोध करने पर उसे पत्थर मारकर चोटिल भी कर दिया।

इसके बाद घायल छात्रा को आई.जी.एम.सी. शिमला में उपचार भी दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही संजौली थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को डिटेन कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न धाराओं के तहत जांच आगे बढ़ा रही है।

पुलिस का कहना है कि पीड़िता नाबालिग है, इसलिए नियमानुसार उसकी सुरक्षा और गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। मामले की कानूनी प्रक्रिया के तहत छात्रा के बयान अदालत में दर्ज करवाए जाएंगे, जिससे आरोपी के खिलाफ सख्त साक्ष्य जुटाए जा सकें।

नशे की हालत में महिलाओं या नाबालिगों के साथ इस तरह के अपराधों पर पुलिस सख्त रुख अपना रही है। स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में नशेड़ियों के खिलाफ कड़ी गश्त की मांग की है और युवक द्वारा किए गए इस कृत्य की कड़ी भर्त्सना की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

3 साल 10 माह की उम्र में बड़ा कारनामा, बिलासपुर की नितिक्षा ठाकुर ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम

हिमख़बर डेस्क  ग्राम देहरा, डाकघर हटवार, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर...

शुद्ध उत्पाद, सेहत का ख्याल, ग्रामीण महिलाओं के लिए मिसाल बनी ‘हाटी अम्मा’

हिमख़बर डेस्क  बदलती जीवनशैली और खाद्य पदार्थों में बढ़ती मिलावट...

फिर सक्रिय हुआ मानसून, हिमाचल से दिल्ली तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया अलर्ट

हिमखबर डेस्क  उत्तर भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर...

कांगड़ा की मेघना डोगरा ने गेट परीक्षा पास कर IIT कानपुर में पीएचडी के लिए बनाई जगह

हिमखबर डेस्क  उपतहसील राजा का तालाब के अंतर्गत आने वाले...