गाड़ी में लाई जा रही थी शराब, ठेकेदार ने पकड़ा तो युवक गाड़ी छोड़कर फरार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

चोरी छिपे अवैध रूप से शराब को ले जाने का मामला बुधवार को ज्वालामुखी के साथ लगते भैरव बाबा मंदिर रोड में देखने को मिला, जहां पकड़े जाने के डर से युवक गाड़ी को शराब सहित छोड़कर ही रफूचक्कर हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस भी इस बीच गाड़ी के नंबर के जरिए युवक का नाम पता लगाने की कोशिश करती रही कि आखिर किसके नाम पर यह गाड़ी दर्ज है, जिससे गाड़ी के मालिक की पहचान का पता लगाया जा सके।

ज्वालामुखी कांगड़ा स्थित गुम्मर रोड पर एक वाहन चालक एचपी 36बी1593 अवैध रूप से शराब की 8 पेटियां जिसमें एक पेटी बियर, जबकि 5 देशी व 2 अंग्रेजी शराब की पेटियां शामिल हैं, उन्हें लेकर ज्वालामुखी रोड से गुजर रहा था, इस दौरान स्थानीय शराब ठेकेदारों पर उसकी नजर पड़ गई और वाहन चालक का पीछा करते हुए भैरव रोड पर पहुंच गए।

इस बीच युवक को पीछा होने का एहसास हुआ और उसे पकड़े जाने का डर सताया तो वह गाड़ी को छोड़कर भाग निकला। इस दौरान स्थानीय पुलिस को मौके पर बुलाया गया और अवैध रूप से लाई जा रही शराब पर कार्रवाई करने की बात ठेकेदारों द्वारा कही गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद इस मामले में अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब को लेकर कुलदीप पुत्र प्यार चंद उम्र 28 वर्ष को हिरासत में लिया है। इसके अलावा पुलिस ने उसकी गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

एसपी देहरा मयंक चौधरी के बोल

मामले की पुष्टि एसपी देहरा मयंक चौधरी ने की है। उनका कहना है कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधियां बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

वीरों को नमन, संस्कृति का सम्मान… राज्यपाल ने किया अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का भव्य शुभारंभ

राज्यपाल ने किया अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारम्भ, सांस्कृतिक...

सिर्फ इस्तीफा नहीं, NEET पेपर लीक के हर गुनहगार को सलाखों के पीछे भेजे सरकार: विनय कुमार

हिमखबर डेस्क प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है...

योजना के तहत लंज के समीप गांव गुब्बर परगोड में स्थापित हुआ सौर ऊर्जा प्लांट

ग्रीन पंचायत: स्वच्छ ऊर्जा के साथ ग्रामीण विकास का...