शिमला में प्रदर्शन के दौरान आमने-सामने हुए भाजपा और माकपा कार्यकर्ता, नारेबाजी के बाद धक्का-मुक्की

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन के दौरान भाजपा और माकपा कार्यकर्ता भिड़ गए। नारेबाजी के दौरान दोनों गुट आमने-सामने आ गए।

पुलिस ने बीच बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों तरफ से धक्का-मुक्की हो गई। काफी देर तक डीसी ऑफिस परिसर में गहमा गहमी का माहौल रहा।

भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री आवास के बाहर किए गए प्रदर्शन के खिलाफ लामबंद हुए थे।

इस दौरान माकपा व एसएफआई कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे व नारेबाजी करने लगे, जिस पर भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए व दोनों पक्ष में विवाद बढ़ गया।

माकपा नेता फालमा चौहान ने भाजपा पर लड़कियों से धक्का मुक्की का आरोप लगाया। वहीं, भाजपा ने माकपा व एसएफआई कार्यकर्ताओं पर हाथापाई करने का आरोप लगाया।

संवेदनशील क्षेत्र में बिना अनुमति प्रदर्शन गंभीर विषय : बलवीर

भाजपा ने दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के निकट कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी तथा अन्य विपक्षी नेताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के विरोध में नारेबाजी की।

धरने को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर वर्मा ने कहा कि देश में लोकतंत्र प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने का अधिकार देता है, लेकिन लोकतंत्र की आड़ में देश की सर्वोच्च संवैधानिक संस्थाओं, प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को चुनौती देना किसी भी दृष्टि से स्वीकार्य नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास देश के सबसे संवेदनशील सुरक्षा क्षेत्रों में शामिल है, जहां बिना अनुमति इस प्रकार का प्रदर्शन करना गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय है।

दिल्ली पुलिस द्वारा कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया जाना इसी बात का प्रमाण है कि कानून सबके लिए समान है।

प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर वर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा राजभवन के बाहर धरने पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार है कि प्रदेश का मुख्यमंत्री स्वयं अपनी ही संवैधानिक व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए रात आठ बजे राजभवन के बाहर धरना देने बैठ गया।

धरने में ये हुए शामिल

धरने में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर वर्मा, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, राजीव सहजल, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, प्रदेश उपाध्यक विनोद कुमार, रश्मिधर सूद, सचिव संजय ठाकुर, कुसुम सदरेट, प्रमोद ठाकुर, प्रेम ठाकुर, प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा, प्रत्याशी संजय सूद, रवि मेहता, के एल ठाकुर, परमजीत पम्मी, चेतन बरागटा, पुरुषोत्तम गुलेरिया, रमा ठाकुर, सुदीप महाजन, प्यार सिंह कंवर, जिला अध्यक्ष अरुण फलटा, रतन पाल, जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अनंतनाग में आतंकियों ने की हेड कांस्टेबल की हत्या, पहलगाम हमले के बाद पहली बड़ी घटना

हिमखबर डेस्क जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने एक...

HPU में शुरू होंगे भविष्य की जरूरतों के नए कोर्स, बीटेक AI के लिए 5 करोड़ की घोषणा

हिमख़बर डेस्क  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश...

चम्बा में किसान पर बरपा कुदरत का कहर, आसमानी बिजली गिरने से 3 बेजुबानों की गई जान

चम्बा  -  भूषण गुरुंग  हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में...