शिमला में चोरियां, एक ने चुराया HRTC बस से डीजल दूसरा घर से आभूषण लेकर फरार

--Advertisement--

Image

शिमला, 11 फरवरी – नितिश पठानियां

राजधानी में रिहायशी घरों व दुकानों में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अब एक सरकारी बस से डीजल चोरी करने का मामला सामने आया है।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गया। पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है। घटना बालूगंज थाना क्षेत्र के अधीन ब्लैण में पेश आई है।

एचआरटीसी डिपू शिमला-3 की बस संख्या (HP-03B-6144) के चालक बलराज निवासी अर्की ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसने बस को ब्लैण में खड़ा किया था।
चालक का आरोप है कि रात करीब 02 बजे अज्ञात शख्स ने इस बस से डीजल चुराया और कार (HP 12G -5156) में सवार होकर फरार हो गया।
मामले की जांच में जुटे पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना बालूगंज में आईपीसी की धारा 379 व 34 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
उधर, बालूगंज थाना क्षेत्र के तहत टूटीकंडी में एक घर में चोरी की अन्य घटना सामने आई है। शिकायतकर्ता श्याम लाल ने पुलिस को बताया कि वह टूटीकंडी में किराए के मकान में रहता है। पिछले दिनों वह परिवार सहित बिलासपुर जिला स्थित अपने मूल निवास स्थान में गया था।
वहां से टूटीकंडी लौटने पर पाया कि मकान के मुख्य प्रवेश द्वार के दरवाजा का ताला टूटा है और भीतर रखे आभूषण गायब हैं। जिनकी कीमत करीब 02 से 03 लाख तक है।
जांच अधिकारी के मुताबिक आईपीसी की धारा 454 व 380 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...