शिमला, धर्मशाला और चंबा समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में भूकंप के हल्के झटके

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला, धर्मशाला और चंबा समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप शुक्रवार रात करीब 9:47 बजे दर्ज हुआ। इस दाैरान कई लोग सोशल मीडिया पर भी भूकंप आने की सूचना साझा करते नजर आए। हालांकि, भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

जानकारी के अनुसार भूकंप के दो हल्के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 रही। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश पर्वत में जमीन की सतह से 150 किलोमीटर अंदर था।

जानें क्यों आता है भूकंप?

धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी होती हैं। इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहते हैं। ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर  कंपन करती रहती हैं और जब इस प्लेट में बहुत ज्यादा कंपन हो जाती हैं, तो भूकंप महसूस होता है।

भूकंप का केंद्र वह स्थान होता है जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से धरती हिलने लगती है। इस स्थान पर या इसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंप का असर ज्यादा होता है। अगर रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...