शिमला के होटल में गौमांस लाने की शिकायत, मौके पर पहुंची पुलिस, नहीं मिला कोई प्रमाण

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला के एक निजी होटल में गौमांस पकाने की शिकायत मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक छानबीन में पुलिस का दावा है कि होटल में जांच के दौरान बीफ होने के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं।

शिमला शहर के एक होटल में बीफ लाने की शिकायत पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक छानबीन में पुलिस का दावा है कि होटल में जांच के दौरान बीफ होने के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं।

जानकारी के अनुसार लालपानी के एक होटल में काम करने वाले कर्मचारियों ने पुलिस को शिकायत दी थी कि विशेष समुदाय के युवक होटल में बीफ लाते हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम हरकत में आई और होटल में पहुंची।

इस दौरान पुलिस ने होटल में छानबीन के साथ ही होटल के संचालक और कर्मचारियों से पूछताछ भी की है, लेकिन अभी तक की जांच के दौरान होटल में बीफ मिलने के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। सदर पुलिस ने इस संबंध में एक रिपोर्ट भी दर्ज की है।

पुलिस गोमांस की शिकायत के साथ ही यह भी जांच कर रही है कि कहीं शहर में सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने के लिए इस तरह की अफवाह तो नहीं उड़ाई गई है। वहीं मामले को लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक गोशाला में गाय से माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...