शाहपुर: 11 से होगा जंदरोह में शहीद तिलक राज क्रिकेट टुर्नामेंट

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

शहीद तिलक राज युवा क्लब की ओर से क्रिकेट टुर्नामेंट का आयोजन 11 जनवरी से किया जा रहा है। इसको लेकर जानकारी देते हुए क्लब के सदस्य लक्की, सरताज और संजय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कोई भी टीम हिस्सा लेकर सकती है। प्रत्येक टीम के लिए एंट्री फीस 1100 रुपए रखी गई है।

इस टुर्नामेंट की विजेता टीम को 11 हजार और उपविजेता को 7100 रुपए पुरस्कार राशि दी जाएगी। यह प्रतियोगिता ग्राम पंचायत धेवा के जंदरोह मैदान में करवाया जाएगा। इस मौके पर शहीद तिलक राज की पत्नी सवित्री देवी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेगी।

गौर हो कि पुलवामा के आतंकी हमले में तहसील ज्वाली की ग्राम पंचायत धेवा तिलक राज भी शहीद हुए थे। उनकी याद में हर साल शहीद तिलक राज युवा क्लब की ओर से क्रिकेट टुर्नामेंट का आयोजन किया जाता है। शहीद तिलक राज मूल रूप से शाहपुर के वोह घाटी से संबंध रखते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...