एडीसी मंडी निवेदिता नेगी ने देई कैलेंडर-2024 का किया विमोचन

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

महिला एवं बाल विकास  द्वारा संचालित योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत जिला प्रशासन की पहल पर जिला में लागू किए गए  देई कार्यक्रम  के अन्तर्गत जिला में बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

इस योजना के सफल संचालन के लिए विभाग द्वारा जिला में नववर्ष-2024 के कैलेंडर का प्रकाशन किया गया है जिसका विमोचन अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी मंडी अजय कुमार बदरेल और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे ।

निवेदिता नेगी ने विभाग को  जारी किए गए कैलेंडर को सभी आंगनवाडी केन्द्रों, पंचायत घरों तथा जिला व खण्ड स्तर के कार्यालयों में लगाने के निर्देश भी जारी किए गए। उन्होंने कहा कि इससे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अर्न्तगत बेटियों के सर्वागींण विकास एवं शसक्तिकरण में मदद मिलेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला केंद्रीय विश्वविद्यालय में UPSC-HPSC की मुफ्त कोचिंग, युवाओं को मिलेगा मौका

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में UPSC और HPSC परीक्षाओं की...