शाहपुर: राष्ट्रीय स्तरीय कुराश खेल में हिस्सा लेंगे दुरगेला स्कूल के कुनाल जे. नाथ, शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता राजेश को कोच की कमान

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश की राष्ट्रीय स्कूली खेलों की कुराश खेल में अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में प्रदेश के 32 खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें दोनों आयु वार्गों में वार टीमों में 16 लड़के और 16 लड़‌कियाँ भाग लेंगी।

इन खिलाडियों का प्रशिक्षण शिविर इन दिनों सोलन जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में चला रहा है। राष्ट्रीय स्कूली खेलें 02 से 06 जनवरी 2025 तक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होंगी।

जिला कांगड़ा के शाहपुर हलके के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, दुरगेला के छात्र कुनाल जे. नाथ कक्षा ग्यारहवीं 50 किलोग्राम भार वर्ग में अंडर-19 आयु वर्ग के अंतर्गत इन खेलों में भाग लेगा। इसी स्कूल के प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा राजेश कुमार इन खेलों में अंडर-19 छात्रों की टीम के कोच की भूमिका निभाएंगे।

प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा राजेश ने बताया कि कुराश टीम राष्ट्रीय खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने को पूरी तरह तैयार है तथा उन्होंने टीम का कोच नियुक्त करने के लिए प्रदेश कुराश संघ का आभार व्यक्त किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...