खाई में गिरने से 31 वर्षीय युवक की मौत, विधवा मां का इकलौता चिराग बुझा

--Advertisement--

खाई में गिरने से 31 वर्षीय युवक की मौत, विधवा मां का इकलौता चिराग बुझा

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

गिरिपार क्षेत्र के नैरा ढांग के पास 31 वर्षीय युवक का पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रोशन कुमार (31) पुत्र अमर नाथ, निवासी धार चुलडिया, श्री रेणुका जी शिमला के डालडा घाट में ट्रक चलाता है। वह अपने ड्राईविंग लाईसैंस को रिन्यू करने के लिए घर आया हुआ था।

बताया जा रहा है कि रविवार को वह किसी काम से सतौन आया हुआ था तथा देर शाम को वह अपने अन्य साथियों के साथ गाड़ी के माध्यम से श्री रेणुका जी जा रहा था तो वह नैरा ढांग के पास शौच करने उतरा तो अचानक युवक का पैर फिसलने के कारण गहरी खाई में गिर गया। जिसके बाद अन्य साथी उसकी तलाश करने लग गए। लेकिन अधिक अंधेरा होने के कारण कोई पता नहीं चल पा रहा था।

जिसके बाद गांव के आसपास के ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा युवक को तलाश शुरू की। कुछ देर बाद गहरी खाई से ग्रामीण व पुलिस गंभीर अवस्था में युवक को ढूंढ निकालकर सिविल अस्पताल लाए लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विधवा मां का इकलौता चिराग बुझा

बताया जा रहा है कि शांति देवी का पति का पहले ही निधन हो चुका है तथा शांति देवी ने अपने इकलौते बेटे रोशन का पालन-पोषण कर बड़ा किया ताकि वह बुढ़ापे में सहारा बन सके। लेकिन मां को क्या पता था कि उसका बेटा उसका साथ छोड़ देगा। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां बेसुध है, इकलौता बेटा खोने के बाद वह परिवार में अकेले ही रह गई है।

डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर के बोल

उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि एक युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...