शाहपुर: डोहब में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का विधायक ने अधिकारियों के साथ लिया जायजा

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

विधायक केवल सिंह पठानिया ने डोहब में भारी बारिश के कारण ज्यादा पानी के बहाव से हुए नुकसान का जायजा मौके पर उपमण्डल अधिकारी करतार चंद, बीडीओ कवंर सिंह ,लोकनिर्माण बिभाग एक्सईन एस एस डडवाल, एक्सईन बिजली बिभाग अंग्रेज सिंह, एक्सईन जलशक्ति बिभाग अमित डोगरा ओर अन्य बिभागो के अधिकारियों के साथ जा कर लिया।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्थानीय प्रभावित लोगों से मुलाकात करके उनका दुःख दर्द समझा और मौके पर ही अधिकारियों को जिन घरों में पानी घुस रहा है, उसको रोकने के लिए निर्देश दिए। निर्देश देने के तुरंत बाद ही विकास खण्ड अधिकारी ने बचाव कार्य शुरू कर दिया।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने जनता को आश्वस्त किया कि आगे कोई भी समस्या हो तो मैं आपके बीच हु। आपको घबराने की कोई जरूरत नही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...