शादी समारोह से लौट रहे युवकों की खाई में गिरी कार, तीन की मौत, दो घायल

--Advertisement--

शिमला, 23 मई – नितिश पठानियां

राजधानी के रोहड़ू उपमंडल से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां कार (HP 06A -5332) के खाई में गिरने से तीन युवकों की मौत व दो अन्य घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे पेश आया जब युवक शादी समारोह से रामपुर की तरफ जा रहे थे। तीनों मृतक रामपुर के रहने वाले थे जिनकी आयु 18 से 20 साल है।

मृतकों की पहचान श्रेय नेगी (18) पुत्र लेख राज निवासी तकलेच, शिवांग (18) पुत्र रूप लाल निवासी मझारली और जतीर (20) पुत्र मनी लाल निवासी तकलेच के रूप में हुई है। वहीं घायलों में करूण चौेहान (20) पुत्र तारा चांद निवासी करतोट और रमन (22) पुत्र राज पाल निवासी तकलेच शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि तीनों मृतक व दोनों घायल छात्र हैं। इनमें अधिकांश आईटीआई का कोर्स कर रहे थे। हादसा इतना भयानक था कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर चिड़गांव पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

रोहड़ू के डीएसपी रविंद्र नेगी ने दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। घायलों को उपचार के लिए रोहड़ू सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...