शर्मनाक: पालमपुर में सौतेले बाप की हैवानियत, अबोध बच्ची से दुराचार

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

उपमंडल के तहत  मानवीय संवेदनाओं को तार-तार करने वाला एक संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां एक सौतेले बाप ने अपनी अबोध बच्ची को हवस का शिकार बना लिया। घटना पालमपुर पुलिस थाने के अंतर्गत मैं गांव की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पीड़ित अबोध बच्ची को चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है। मामला बुधवार का है। घटना उस समय सामने आई जब बच्ची खून से लथपथ थी। मां ने इसकी शिकायत पुलिस में की। इसके बाद पुलिस ने सौतेले बाप को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बाप को 2 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी के बोल

डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने इस प्रकरण में आरोपी जोनू थापा को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 तथा पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...