शराब के ठेकों की दूसरे चरण की नीलामी प्रक्रिया में 20 यूनिटों में से 12 यूनिटों की नीलामी प्रक्रिया पूरी

--Advertisement--

नीलामी में 5.07 प्रतिशत की हुई वृद्धि, नीलामी प्रक्रिया में 3 यूनिटें नीलाम

मंडी – अजय सूर्या

मंडी जिला के शराब के ठेकों की नीलामी प्रक्रिया के दूसरे चरण में 3 यूनिटों की नीलामी हुई है। ये यूनिटें 5.07 प्रतिशत की वृद्धि के साथ नीलाम हुईं। मंगलवार को नीलामी प्रक्रिया जिला परिषद सभागार में जिला प्रशासन और आबकारी विभाग द्वारा पूरी की गई। 20 मार्च को आयोजित नीलामी प्रक्रिया के दौरान 20 यूनिटों में 9 यूनिटों की नीलामी प्रक्रिया हुई थी।  अ

भी तक जिला की 8 यूनिटों के लिए किसी ने नीलामी प्रक्रिया में भाग नहीं लिया है। अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने बताया कि दूसरे चरण में मंगलबार को 11 यूनिटें  नीलामी के लिए प्रस्तावित थीं। जिनमें से तीन यूनिटें नगवाईं-कमांद, धर्मपुर और बरोटी की कुल 33 दुकानें नीलामी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि यह यूनिटों निर्धारित आरक्षित मूल्य 13 करोड़ 21 लाख 93 हजार 901 रुपये के मुकाबले 5.07 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 13 करोड़ 89 लाख 2 हजार रुपये में नीलाम हुईं। उन्होंने बताया कि नगवाईं-कमांद युनिट की 18 दुकानों का आरक्षित मूल्य 6.18 करोड़ के मुकाबले 2.91 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 6.36 करोड़ में, धर्मपुर यूनिट की 8 दुकानें आरक्षित मूल्य 3.75 करोड़ रुपये के मुकाबले 6.95 प्रतिशत की वृद्धि  के साथ 3.51 करोड़ में तथा वरोटी यूनिट की 7 दुकानें आरक्षित मूल्य 3.28 करोड के मुकाबले 7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3.51 करोड़ रुपये में नीलाम हुई।

उन्होंने बताया कि 20 मार्च को आयोजित नीलामी प्रक्रिया के दौरान मंडी-पंडोह यूनिट 9.85 करोड़, सुन्दरनगर टाउन 10.83 करोड़, जरोल 8.99 करोड़, चैलचौक 13.54 करोड़, चुराग 9.85 करोड़, पधर-बरोट 6.6 करोड़, चौंतरा-भरोल 6.9 करोड़, चौलथरा-संधोल 8 करोड़ और एहजु खलियार एल-20बी 2.77 लाख रुपये में नीलाम हुई थी। ।

ये रहे उपस्थित

नीलामी प्रक्रिया के दौरान संयुक्त आयुक्त मध्य जोन मंडी विवेक महाजन, आबकारी एवं कराधान मंडी आयुक्त वरूण कटोच, आवकारी एवं कराधान आयुक्त सिरमौर  हिमांशु मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...