शराब की 100 पेटियों के साथ युवक दबोचा, आगामी जांच जारी

--Advertisement--

शराब की 100 पेटियों के साथ बिलासपुर का युवक दबोचा, आगामी जांच जारी

कुल्लू – अजय सूर्या

पुलिस विभाग ने कुल्लू की तरफ को अवैध तरीके से लाई जा रहीं शराब की 100 पेटियां पकड़ी हैं। मंडी पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज किया है।

पुलिस विभाग का कहना है कि इस मिशन पर कुल्लू, मंडी व बिलासपुर की एसआईयू टीमों ने काम किया है। इसके बाद अवैध तरीके से ठिकाने लगाई जा रही शराब की खेप को पकड़ा जा सका है। पुलिस के अनुसार यह खेप बिलासपुर से आई थी।

गाड़ी को जो व्यक्ति चला रहा था वह भी बिलासपुर का रहने वाला है, जिसे गिरफ्तार किया गया है। उसने पुलिस पूछताछ में यह खुलासा किया है कि उसने शराब की यह खेप बिलासपुर जिले से ही लाई थी। मंडी में आर्ट गैलरी के पास कुल्लू की तरफ आते हुए उसे पुलिस की एसआईयू टीम ने धर लिया।

एसपी डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन के बोल

कुल्लू के एसपी डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि मंडी जिले में शराब की खेप पकड़ी है तो मंडी में इसका केस दर्ज हुआ होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related