ख्याल की फाउंडर वैशाली बिष्ट हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड के “प्रशस्ति पत्र” से हुई सम्मानित

--Advertisement--

ख्याल की फाउंडर वैशाली बिष्ट हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड के “प्रशस्ति पत्र” से हुई सम्मानित

कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के पहले “ओपन माइक मंच ख्याल” द्वारा जन्नत रिजॉर्ट एंड स्पा वशिष्ट मनाली में बुलंदी साहित्य समिति उत्तराखंड के साथ मिलकर ओपन माइक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल्लू के उभरते कलाकारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

होटल एसोसिएशन मनाली के वाइस प्रेसिडेंट रोशन ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। पिंक प्लाजो फेम इंदर ठाकुर, हिमाचली कल्चर प्रमोटर शिवानी ठाकुर और डायरेक्टर विर्क विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके साथ ही हिमाचल की जानी-मानी फीमेल एंकर सिमरन ठाकुर ने अपनी मधुर आवाज से मंच संचालन किया।

कार्यक्रम में कुल्लू के कई उभरते कलाकारों के साथ-साथ बुलंदी के संस्थापक अंतरराष्ट्रीय कवि विवेक बादल बाजपुरी और संरक्षक पंकज शर्मा ने भी अपनी कविताओं का पाठ किया और खूब वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि रोशन ठाकुर ने कहा कि वह ख्याल मंच को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे और इसे एक बड़ा मंच बनाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया और ख्याल की फाउंडर वैशाली बिष्ट को हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

बता दें कि बुलंदी के वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले कार्यक्रम में भाग लेकर जिला कुल्लू के छोटे से गांव पिपसू की बेटी और ख्याल ओपन माइक की फाउंडर वैशाली बिष्ट अपना नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवा चुकी हैं।

वैशाली बिष्ट का कहना है कि कुल्लू के साथ-साथ पूरे हिमाचल में कला और कलाकारों की कोई कमी नहीं है। अगर कमी है तो वह मंच की है। इसी कमी को देखते हुए वैशाली ने ख्याल ओपन माइक के नाम से कलाकारों को मंच देने की एक छोटी सी कोशिश की है और वह यह कोशिश निरंतर जारी रखना चाहती हैं ताकि किसी भी कलाकार को मंच की कमी महसूस न हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में लॉटरी टेंडर पर अनुराग का हमला, बोले- तत्काल वापस लें; जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं

हिमखबर डेस्क सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर...

हादसा: HRTC बस और टिपर में जोरदार टक्कर, चालक समेत कई सवारियां घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते...

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 46 उम्मीदवारों का चयन; 72 पद अब भी खाली

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया...