आधी रात को हो रही थी पाइपों की चोरी, चौकीदार की मुस्तैदी से खाकी के हत्थे चढ़े 6 चोर

--Advertisement--

आधी रात को हो रही थी पाइपों की चोरी, चौकीदार की मुस्तैदी से खाकी के हत्थे चढ़े 6 चोर

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

जल शक्ति विभाग मंडल नौहराधार के बलायणधार में स्थित स्टोर से करीब आठ लाख से अधिक मूल्य की 82 पाइपें चोरी करने की कोशिश में पुलिस को बड़ी क़ामयाबी हासिल की है। पुलिस ने मामले में 6 लोगों को धर दबोचा है, वहीँ पांच लोग मौके से फरार हो गए। अहम बात यह है कि फरार हुए लोगों में पांचों लोग एक ही परिवार के है।

जानकारी के अनुसार वारदात को रात को अंजाम देने की कोशिश की गई। चोरों ने जैसे जी पाईपे लोड करनी शुरू की तो चौकीदार की नींद खुल गई। चोरों ने जब लाइटे जली देखी तो वह पाइप से लदी गाड़ी लेकर मौके से भाग गए।

चौकीदार जगमोहन ने तुरंत पुलिस व अन्य चौकीदार को फोन किया। पुलिस ने सूचना मिलते ही दूसरे शॉटकट मार्ग पीडियाधार चौक पर नाका लगा दिया। जैसे ही केंटर व एक अन्य छोटी गाड़ी यहां पहुंची पुलिस ने इन्हे पकड़ लिया। मगर 5 लोग वहां से भाग निकले।

वहीं 6 लोगों को पुलिस ने वहीं पर धर दबोचा। इनमें से तीन आरोपी ताराचंद, प्रकाश, मोहनलाल जिला कुल्लू के नीरमंड तहसील के बढ़िधार के रहने वाले जबकि तीन चोर सुनील, सुरेंद्र उर्फ़ सोनू, वीरेंद्र उर्फ़ बिक्कु शिलाई के डिमटवाड टिंबी व नाया के निवासी है।

फरार 5 आरोपियों में सभी शिलाई के जिमटवाड गांव के एक ही परिवार के रहने वाले है। गौरतलब है कि तीन वर्ष पहले भी यहां से करीब साढ़े पांच लाख रूपये की क़ीमत की पाईपे चोरी हुई थी उस दौरान भी एक सप्ताह के भीतर  पुलिस ने पंजाब से पाईपे बरामद की थी।

बता दें कि जल शक्ति विभाग का नौहराधार-संगड़ाह मार्ग पर मंडल कार्यालय से करीब चार किलोमीटर दूरी पर बलायनधार में स्टोर है जहां पाइप व सरिया आदि सारा खुले में है। नौहराधार में जल शक्ति विभाग मंडल कार्यालय 2005 को खुला है तथा अब तक यहां विभाग अपना स्टोर भवन नहीं बना सका है। हालांकि, विभाग ने यहां दो चौकीदार भी तैनात किए हैं।

अधिशासी अभियंता मुनीश शर्मा के बोल

जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता मुनीश शर्मा ने बताया कि अब स्टोर के लिए जमीन विभाग के नाम हो चुकी है। अब शीघ्र ही स्टोर का निर्माण कार्य किया जाएगा।

उधर, पुलिस ने पाईप चोरी मामले में 6 लोग गिरफ्तार किए जा चुके है सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर है। वहीं 5 फरार हुए लोग भी जल्द सलाखों के पीछे होंगे। पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर छानबीन कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...