शरण कॉलेज में छात्राओं को दी ह्यूमन पेपिलोमा वायरस की जानकारी

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन घुरकड़ी (काँगड़ा) में इनरव्हील क्लब कांगड़ा के सौजन्य से बीएड और डीएलएड की छात्राओं के लिए अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत छात्राओं को ह्यूमन पेपिलोम वायरस विषय संबंधी सम्पूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा की डॉ निशा मुंजल ने मुख्यातिथि व मुख्यवक्ता के रूप में शिरकत की। कॉलेज पहुंचने पर उनका पुष्प गुच्छ और स्मृति चिह्न देकर आदर सत्कार किया गया। उन्होंने अपने व्याख्यान के माध्यम से छात्राओं को एचपीवी के सभी पहलुओं से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी दी।

साथ ही उन्होंने छात्राओं को कहा कि आप देश का सुनहरा भविष्य हो इसलिए आपको सर्वप्रथम अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना है। क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग निवास करता है। एचपीवी की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि ह्यूमन पेपिलोमा वायरस एक सामान्य यौन संचारित संक्रमण है, जो आमतौर पर कोई लक्षण नहीं दिखाता है और अपने आप ठीक हो जाता है,लेकिन कभी कभी यह गंभीर बीमारी का कारण भी बन सकता है।

यह वायरस जननांग त्वचा के साथ अंतरंग संपर्क के माध्यम से फैलता है और पुरुषों और महिलाओं दोनों को प्रभावित कर सकता है। यह शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। मुख्य वक्ता ने जानकारी के साथ साथ एचपीवी से संबंधित बीमारियों को रोकने के तरीके के बारे में भी बात की।

उन्होंने टीकाकरण की बात पर ज़ोर देते हुए कहा कि यह टीकाकरण न केवल व्यक्तियों की रक्षा करता है बल्कि समुदायों में वायरस के समग्र प्रसार को कम करने में भी मदद करता है।साथ ही छात्राओं के साथ प्रश्नोत्तर करके उन्होंने छात्राओं की जिज्ञासा का निवारण किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...