राजगढ़ में करवाचौथ के त्यौहार पर मंदी, दुकानदारों का कारोबार ठप

--Advertisement--

राजगढ़/ सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

करवाचौथ पर्व के मौके पर जहां अन्य शहरों में उत्साह और भीड़-भाड़ का माहौल है, वहीं राजगढ़ में दुकानदारों का कारोबार ठप्प पड़ा है। बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है और दुकानदार ग्राहक की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

स्थानीय मनियारी विक्रेता विवेक सूद ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वह इस पर्व के लिए तैयारियों में जुटे हैं, लेकिन इस बार बाजार में भारी मंदी देखने को मिल रही है। उनके अनुसार, एक दिन पहले भी केवल 10% सामान ही बिक पाया है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

राजगढ़ में लगभग दो दर्जन से अधिक दुकानदार करवाचौथ के सामान की बिक्री करते हैं, लेकिन इस बार महिला ग्राहकों की संख्या बेहद कम है, जिससे दुकानों का हाल खस्ता है। दुकानदारों ने उम्मीद जताई है कि आखिरी समय में बिक्री में सुधार होगा, लेकिन वर्तमान स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...