विवाहिता ने पति व ससुर पर लगाए मारपीट के आरोप, मामला दर्ज

--Advertisement--

विवाहिता ने पति व ससुर पर लगाए मारपीट के आरोप, मामला दर्ज।

ऊना – अमित शर्मा 

महिला थाना ऊना के तहत उपमंडल अंब की एक विवाहिता ने अपने पति पर मारपीट के साथ-साथ ससुर पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए फोर्स करने का आरोप लगाया है।

इस संबंध में विवाहिता ने महिला पुलिस के पास शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति, सास व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि पिछले करीब 1 साल से मेरा पति मुझ से बात नहीं करता है। साथ ही मारपीट करता है। आरोप है कि जब पति घर पर नहीं होता, तो ससुर मेरे साथ गंदी हरकत करते है।

इतना ही नहीं कभी ससुर साथ रहने के लिए खर्चा देने की बात करता है, तो कभी शारीरिक संबंध के लिए फोर्स करता है। इतना ही नहीं मेरी सास भी मुझे ताने मारती रहती है। ससुर के चलते अब घर में रहने से डर लगता है।

एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा के बोल 

एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में लॉटरी टेंडर पर अनुराग का हमला, बोले- तत्काल वापस लें; जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं

हिमखबर डेस्क सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर...

हादसा: HRTC बस और टिपर में जोरदार टक्कर, चालक समेत कई सवारियां घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते...

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 46 उम्मीदवारों का चयन; 72 पद अब भी खाली

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया...