विधायक सुरेश कुमार ने दिवंगत सैनिक के परिजनों को सौंपा 7.5 लाख रुपये का चेक

--Advertisement--

5 नवंबर को डयूटी के दौरान हुई थी भ्याड़ के हवलदार दिनेश कुमार शर्मा की मृत्यु।

भोरंज 29 नवंबर – हिमखबर डेस्क 

ग्राम पंचायत महल के गांव भ्याड़ के दिवंगत हवलदार दिनेश कुमार शर्मा के परिजनों को प्रदेश सरकार ने 7.5 लाख रुपये की फौरी सहायता राशि प्रदान की है।

विधायक सुरेश कुमार ने शुक्रवार को दिनेश कुमार शर्मा के घर जाकर परिजनों को ढाढस बंधाया तथा प्रदेश सरकार की ओर से 7.5 लाख रुपये का चैक सौंपा।

हवलदार दिनेश कुमार शर्मा थल सेना में सेवारत थे और 5 नवंबर को डयूटी के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई थी।

दिनेश कुमार शर्मा की माता गायत्री देवी, पत्नी रीना देवी, पुत्री कनिका शर्मा और कनिष्का शर्मा तथा पुत्र समक्ष शर्मा को सांत्वना देते हुए विधायक ने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके परिवार के साथ है।

उन्होंने कहा कि फौरी सहायता राशि के अलावा प्रदेश सरकार दिवंगत सैनिक के परिवार की अन्य मदद भी करेगी।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर एसडीएम शशिपाल शर्मा, ग्राम पंचायत प्रधान सुरेंद्र कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, चमन लाल काकू और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...