विधानसभा अध्यक्ष ने आपदा प्रभावित भेड़पालकों को वितरित की राहत राशि

--Advertisement--

गगाहर-दरमाड़ी संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्यों को शुरू करने के दिए निर्देश।

चम्बा/चुवाड़ी – अंशुमन शर्मा 

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत रायपुर के अंतर्गत चेली गाँव में गत दिनों हुई बादल फटने की घटना के प्रभावित भेड़ पालक परिवारों से भेंट कर राज्य सरकार की ओर से उनकी हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान प्रभावित 10 परिवारों को राहत राशि के चेक भी वितरित किए। उन्होंने मृतक भेड़पालक के परिजनों को सांत्वना प्रदान करते हुए उनका ढांढस भी बंधाया। कुलदीप सिंह पठानियां ने इस दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया।

उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर अधिशासी अभियंता जल शक्ति को भारी बाढ़ की वजह से पेयजल योजना के मुख्य सोर्स के पुनर्निर्माण को लेकर आवश्यक कार्रवाई को निर्देशित किया। साथ में उन्होंने चेली गाँव के संपर्क मार्ग तथा गलियों को पक्का करने के निर्देश भी स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को दिए।

कुलदीप सिंह पठानियां ने इसके पश्चात गगाहर गाँव में दरमाड़ी गांव के लिए ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्मित संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्यों तथा लोक निर्माण विभाग के तहत लाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

ये रहे उपस्थित 

इस दौरान सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद,अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सुनाभ सिंह पठानियां, एसडीएम पारस अग्रवाल, पुलिस उप अधीक्षक योगेश कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत पंकज राठौर , अधिशासी जल शक्ति राकेश ठाकुर, लोक निर्माण नरेंद्र चौधरी, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...