विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर  वर्तमान स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव भी इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विधानसभा अध्यक्ष ने लाहड़ू-सिहुंता मुख्य मार्ग के पनियाला माता मंदिर के समीप क्षतिग्रस्त हुए हिस्से का निरीक्षण कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तथा ग्राम पंचायत टुंडी के अंदर नाला, ग्राम पंचायत समोट के संपर्क मार्ग के समीप त्रिहा गाँव एवं ग्राम पंचायत खदेट के गांव फलाड में आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाक़ात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

उन्होंने उपमंडलीय प्रशासन को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने तथा आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रभावित परिवारों के सदस्यों से बातचीत करते उन्हें संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार  की और से प्राथमिकता के साथ  हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम कृष्ण चंद चेला, उप मंडल अधिकारी नागरिक पारस अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण वृत्त डलहौज़ी दिवाकर सिंह पठानिया, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण  नरेन्द्र चौधरी,  जल शक्ति राकेश ठाकुर, विद्युत पंकज राठौर, खंड विकास अधिकारी अनिल गुरडा तथा विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...