विद्युत विभाग के SDO की गाड़ी से अवैध शराब बरामद, मामला दर्ज

--Advertisement--

विद्युत विभाग के SDO की गाड़ी से अवैध शराब बरामद, मामला दर्ज

ऊना – अमित शर्मा

विद्युत विभाग के सब स्टेशन गोंदपुर के समीप खड़ी एसडीओ की गाड़ी से अवैध शराब बरामद हुई है। पुलिस ने गाड़ी से दो पेटी अंग्रेजी शराब व दो पेटी बीयर बरामद की है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक हरोली पुलिस वीरवार देर शाम को गोंदपुर स्थित बिजली विभाग सब स्टेशन के समीप गश्त कर रही थी। पुलिस को देख कर विद्युत विभाग के एसडीओ की गाड़ी का चालक सब स्टेशन की ओर फरार हो गया।

पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली, तो गाड़ी से दो पेटी अंग्रेजी शराब व दो पेटी बीयर बरामद हुई है। पुलिस ने पंजाब मार्का शराब को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू करती है।

डीएसपी हरोली मोहन रावत के बोल 

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि अवैध शराब को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप गाड़ी में कौन लाया और यहां कैसे पहुँची।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

UPSC में 5वीं रैंक से सेना के मेजर तक, फिर राजनीति में रखा कदम

UPSC परीक्षा में 5वीं रैंक हासिल करने वाले अधिकारी...

गोगा मोहड़ा में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य कैंप, 50 लोगों की जांच; मुफ्त दवाइयां भी बांटी

गोगा मोहड़ा में आयुर्वेदिक वैलनेस सेंटर मोहड़ा ने स्वास्थ्य...