रुचि का लॉगो लगाकर बना रहे थे मसाले, शिकायत पर पुलिस ने की कार्यबाई

--Advertisement--

रुचि ग्रुप ऑफ इन्डस्ट्री की शिकायत पर पुलिस ने की कार्यबाई

बद्दी – रजनीश ठाकुर

बद्दी में रुचि मसाले का लॉगो लगाकर मसाले बनाने बाली कम्पनी पर पुलिस ने कार्यबाई करते हुए ज़रूरी कागजात व सैंपल जब्त किए। रुचि ग्रुप ऑफ इन्डस्ट्री के ऑनर पदम जिंदल व दिनेश जिंदल ने बताया कि हम सन 1992 से रुचि ब्रांड के मासले मार्केट में बेच रहे हैं।

इस बक्त बद्दी में हमारे छः यूनिट हैं। लोगो की सेहत का ख्याल रखते हूए हम मसालों की शुद्ता व गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखते हैं, जिसके लिए रुचि ग्रुप ऑफ इन्डस्ट्री को पांच बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

उन्होंने कहा कि दो महीने से मार्केट से शिकायत आ रही थी कि कोई हमारी कम्पनी का लॉगो लगाकर घटिया माल बेच रहा है। जब हमने तहकीकात की तो पता चला कि एमएमडी ग्लोबल फूड्स नाम की कम्पनी जिसके ऑनरअनिल सिंगला, चिंतन सिंगला व वरुण अलियास हिमांशु है जो पहले मदर चॉइस के नाम से भी मासले बनाते थे वो हमारी कम्पनी के नाम से मासले बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमने इन्हें टेलीफोन करके समझाया भी लेकिन यह नहीं माने। मजबूरन हमे पुलिस में शिकायत दर्ज करवानी पड़ी।  जब पुलिस कार्यबाई कर रही थी उस वक्त भी वरुण सिंगला व उसके साथियों ने हमारे साथ धक्का मुक्की की।

उन्होंने पुलिस प्रशाशन व हिमाचल सरकार से आग्रह किया कि दूसरी कंपनियों के डुप्लीकेट प्रोडक्ट बनाने बाले ऐसे लोगों पर सख्त कार्यबाई की जाए।

थाना प्रभारी बद्दी राकेश रॉय के बोल

थाना प्रभारी बद्दी राकेश रॉय ने बताया कि रुचि ग्रुप ऑफ इन्डस्ट्री की तरफ से उनके नाम पर डुप्लीकेट मसाले बनाने की शिकायत आई थी जिस पर पुलिस ने  एमएमडी ग्लोबल फूड्स कम्पनी पर कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है व आगामी कार्यवाई जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...