विदेशों में नौकरी के इच्छुक समय से बनवायें अपना पासपोर्ट: अक्षय कुमार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला अक्षय कुमार ने आज यहां को जानकारी देते हुए बताया कि विदेशों में नौकरी करने के इच्छुक आवेदकों की सुविधा हेतु श्रम, रोज़गार एवं विदेशी नियोजन विभाग व हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्राॅनिक्स विकास निगम शिमला के द्वारा मिल-जुल कर युवाओं को विदेशों में नौकरी देने हेतु साक्षात्कारों के आयोजन समय-समय पर किए जा रहे हैं।

तथा उन्होंने आवेदकों को यह सुझाव भी दिया है कि विदेशों में नौकरी पाने हेतु सबसे पहली जरूरत पासपोर्ट की होती है। परंतु यह देखने में आ रहा है कि आवेदकों के पास वैध पासपोर्ट न होने के कारण वे, इन मौकों से वंचित रह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विदेशों में नौकरी पाने के इच्छुक आवेदक अपना पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज तैयार रखें ताकि साक्षात्कार में भाग ले कर वे अपना विदेश में नौकरी करने का सपना पूरा कर सकंे। उन्होंने कहा कि अभी तक यह साक्षात्कार संयुक्त अरब अमीरात में नौकरी हेतु किये जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...