विकास खण्ड कार्यालय रैत में सेनेटरी नेपकिन बैंडिंग मशीन स्थापित

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

विकास खण्ड कार्यालय रैत में शुक्रवार को सेनेटरी नेपकिन बैंडिंग मशीन स्थापित की गई है। ऐसी जिस चीज के बारे में समाज झिझकता है, उसे आम मंजर पर लाकर स्वच्छता के लिये यह एक बड़ा कदम है। इस मशीन के साथ ही खराब नेपकिन को नष्ट करने के लिए भी मशीन लगाई गई है ताकि क्षेत्र में यहां वहां गंदगी न फैले।

मशीन निर्माता कंपनी के प्रबन्धक मंजीत सिंह अरोडा ने बताया कि इस मशीन में एक बार में 50 नेपकिन रखे जा सकते हैं। मशीन में मशीन में 5 रु० का सिक्का डालने पर या एक रुपये के पांच सिक्के डालने पर एक पैड तथा 10 रु. का सिक्का डालने पर या एक रुपये के 10 सिक्के डालने पर दो पैड बाहर आते हैं जबकि दूसरी मशीन में खराव पैड को जलाया जा सकता है।

खंड विकास अधिकारी रैत कमलजीत गुप्ता के बोल 

खंड विकास अधिकारी रैत कमलजीत गुप्ता ने बताया कि भविष्य में विकास खण्ड रैत की समस्त 64 ग्राम पंचायतों में भी उक्त मशीनें स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है और शीघ्र ही समस्त ग्राम पंचायतों को भी इस सुविधा से जोडा जायेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में चार जून से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन सात जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

प्रदेश में बारिश-बर्फबारी और आंधी-तूफान के आसार, शिमला, मंडी,...

हिम बस कार्ड नहीं तो स्कूली बच्चों को भी HRTC बसों में देना होगा पूरा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के...