वाह दादी ! 61 साल की उम्र में पहली कक्षा में लिया दाखिला…सीख गई क, ख, ग

--Advertisement--

देहरादून, 8 दिसंबर – व्यूरो रिपोर्ट

चंद रोज पहले, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से एक खबर आई थी…65 वर्षीय दिलावर खान ने सरकारी प्राथमिक विद्यालय में पहली कक्षा में दाखिला लिया। अब इसी से जुड़ी एक खबर भारत-नेपाल सीमा पर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से भी सामने आई है।

61 वर्षीय चंतरा देवी ने पहली कक्षा में दाखिला लिया है। पिथौरागढ़ के समीप नेपाल सीमा पर बैंतड़ी की पाटन नगरपालिका की चंतरा देवी नातिन नातिनों को विद्यालय छोड़ने जाया करती थी। धीरे-धीरे बुजुर्ग महिला का भी शिक्षा के प्रति लगाव पैदा हो गया। विद्यालय के शिक्षकों को पता चला तो उन्होंने चंतरा देवी को प्रोत्साहित किया।

मीडिया रिपोर्टस में विद्यालय की अध्यापिका भागीरथी बिष्ट का कहना है कि चंतरा देवी ने क,ख,ग के साथ-साथ अपना नाम लिखना सीख लिया है। साथ ही कविताएं भी पढ़ लेती हैं। सहपाठी बच्चों के साथ स्कूल की गतिविधियों में भी हिस्सा लेने लगी है। स्कूल ने चंतरा देवी के लिए कॉपी, किताब, पैंसिल, बैग व टिफिन इत्यादि की व्यवस्था की है।

बहरहाल, चंतरा देवी का इस उम्र में शिक्षा के प्रति लगाव खासी चर्चा में है। सोशल मीडिया में चंतरा देवी ट्रैंड भी कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...