वसंत कुंज में गोलीबारी, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो शूटर गिरफ्तार, एक की उम्र महज 15 साल

--Advertisement--

नई दिल्ली – हिमखबर डेस्क

दिल्ली के वसंत कुंज के पास संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि दोनों की पहचान हरियाणा के मूल निवासी अनीश (23) और 15 वर्षीय किशोर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि ये दोनो जबरन वसूली के लिए दक्षिण दिल्ली इलाके में एक प्रसिद्ध पांच सितारा होटल के पास गोलीबारी करने जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने पुलिस टीम पर कथित तौर पर कुल पांच राउंड गोलियां चलाईं, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो राउंड गोलियां चलाईं और उन्हें पकड़ लिया।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान सामने आया कि अनीश कथित तौर पर रोहतक जिले में सशस्त्र डकैती, शस्त्र अधिनियम और हमले के छह आपराधिक मामलों में शामिल था। पुलिस ने दावा किया कि किशोर पहले भी इसी इलाके में एक सशस्त्र डकैती मामले में कथित तौर पर शामिल था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...