वन विभाग की टीम ने देवदार के 38 सलीपरों से भरी जीप पकड़ी, 2 तस्कर काबू

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

नाचन वन मंडल के अधिकारी व कर्मचारियों ने गश्त के दौरान लकड़ी की अवैध तस्करी का भंडाफोड़ किया है। मामले में 2 तस्कर दबोचे गए हैं, साथ ही वन विभाग ने देवदार की लकड़ी के 38 सलीपर बरामद करने में कामयाबी हासिल की है।

विभाग ने वन अधिनियम के तहत जिस गाड़ी में लकड़ी की तस्करी की जा रही थी, उसे भ्ज्ञी सीज कर दिया है। मामले में पकड़े गए दोनों तस्करों को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीएफओ नाचन सुरेंद्र कश्यप के बोल

डीएफओ नाचन सुरेंद्र कश्यप ने बताया कि बीते शुक्रवार रात के समय वन विभाग की एक टीम ने कांढा के समीप नाका लगाया हुआ था। देर रात जंजैहली की ओर से आई एक जीप (एचपी 30ए-1634) को टीम ने जब तलाशी के लिए रोका तो उसमें से इमारती लकड़ी पाए जाने पर छानबीन शुरू की।

बरामद लकड़ी पर न तो कोई हैमर पाया गए और न गाड़ी में सवार लोग कोई दस्तावेज प्रस्तुत कर पाए। कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने देवदार के 38  स्लीपरों को बरामद कर  जीप को सीज कर दिया है। तस्करों से बरामद लकड़ी की बाजार में कीमत 204500 रुपए आंकी गई है।

डीएफओ ने बताया कि वन संपदा की तस्करी के खिलाफ विभाग ने विशेष अभियान चलाया है और ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने माउंट एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित, दिया 1 लाख का नकद पुरस्कार

हिमखबर डेस्क करसोग निवासी रुचि ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह...

हिमाचल में 11 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

छह से लेकर नौ जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, 11...

धर्मशाला के डॉ. अभिनव ने कैमरे में कैद कीं 600 दुर्लभ पक्षी प्रजातियां

हिमखबर डेस्क धर्मशाला जोनल अस्पताल में तैनात त्वचा रोग विशेषज्ञ...