बोलेरो गाड़ी से 17 पेटी अंग्रेजी व देसी शराब बरामद

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

चुनावी मौसम में अवैध शराब का कारोबार फिर से फल फूलने लगा है। इसी कड़ी में सुजानपुर पुलिस ने एक निजी गाड़ी से 17 पेटी अंग्रेजी व देसी शराब बरामद की है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुजानपुर थाना के अंतर्गत पंचायत जंगल खास में रेन शेल्टर के पास वाहन निरीक्षक का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान सुजानपुर की तरफ से एक बोलेरो गाड़ी आई जिसे चेकिंग के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर गाड़ी के डिक्की से 12 पेटी देसी शराब और 5 पेटी अंग्रेजी शराब मार्का बरामद हुई। गाड़ी में छह लोग सवार थे।

पुलिस ने अवैध शराब सहित गाड़ी को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक पदम सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने माउंट एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित, दिया 1 लाख का नकद पुरस्कार

हिमखबर डेस्क करसोग निवासी रुचि ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह...

हिमाचल में 11 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

छह से लेकर नौ जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, 11...

धर्मशाला के डॉ. अभिनव ने कैमरे में कैद कीं 600 दुर्लभ पक्षी प्रजातियां

हिमखबर डेस्क धर्मशाला जोनल अस्पताल में तैनात त्वचा रोग विशेषज्ञ...