वन काटुओं ने हरे भरे पेड़ पर चलाई कुल्हाड़ी

--Advertisement--

Image

सिहुंता- अनिल सम्बियाल

जिला चम्बा के वन उपमण्डल सिहुंता की वीट टुन्डी के गांव च्युल हरे भरे पेडों पर कुल्हाड़ी चलाने का मामला प्रकाश में आया है। च्युल गांव के परमजीत सिंह ने बताया कि गत दो दिन पहले उनके गांव के ही दो व्यक्तियों ने देर रात अंधेरे में तीन पेड़ शीशम (टाली) और एक पेड़ सरीं का वन भूमि से काट लिए थे व चोरी की नीयत से नाले में छुपा दिए थे।

उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी वन वीट टुन्डी के कर्मचारियों को दी गई तथा वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा रात को ही मौके पर आधी लकड़ी बरामद कर ली गई। लेकिन सेकिंड ऐ क्लास के वृक्ष की लकड़ी अभी तक विभाग द्वारा बरामद नहीं की गई है |

उन्होंने आरोप लगाया है कि वन काटु अपने आप को वर्तमान विधायक के रिश्तेदार बताकर उनको मारने की धमकी दे रहा है तथा सत्ता में अपनी सरकार होने का बार बार जिक्र कर धमकाने की कोशिश कर रहा है उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दी गई है।

इस मामले में जब बीओ रत्न चन्द से बात हुई तो उन्होंने कहा कि दो पेड़ शीशम जोगिंद्र सिंह व एक पेड़ सींरस केवल सिंह ने काटा है। मौके पर जो लकड़ी मिली उसको कब्जे में ले लिया है तथा छानवीन जारी है।जैसे ही ओर लकड़ी मिलेगी उसको भी जब्त कर लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...