लोनिवि के अधिशाषी अभियंता के लगे मुर्दाबाद के नारे, टेंडर प्रक्रिया में धांधली के लगाए आरोप

--Advertisement--

Image

भरमौर, धर्म नेगी

जिला चंबा की जनजातिय क्षेत्र भरमौर के लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता पर कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने टेंडर प्रक्रिया में धांधली करने के आरोप लगाए हैं जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर अधिशासी अभियंता पर निशाना साधा है।

आज लोक निर्माण विभाग के भरमौर मंडल के कार्यालय में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि अधिशाषी अभियंता राजनीतिक तुष्टीकरण के चलते अपनों को रेवड़ियां बांट रहे हैं। उनका कहना है कि अधिशाषी अभियंता ने दो बार टेंडर बुलाए और दोनों बार उनको टेक्निकल कारण बताकर कैंसिल कर दिया। जिस पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर भरमौर अधिशाषी अभियंता के मुर्दाबाद के नारे लगाए।

उधर लोनिवि के अधिशाषी अभियंता संजीव महाजन से हिमाचल जनादेश की बात हुई तो उन्होंने कहा कि वे अपने किसी रिश्तेदार की मृत्यु में शोक प्रकट करने घर आए हैं। टेंडर खारिज करने की वजह बजट की कमी थी। जिन कार्यों के लिए टेंडर लगाया गया था दरअसल उनका बजट ही नहीं आ पाया था जिस कारण उनको खारिज करना पड़ा साथ ही उन्होंने कहा कि भरमौर में एडीएम नए आये हैं इसलिए वे कार्य को अपने हिसाब से कर रहे हैं जिस कारण ये समस्याएं आ रही हैं।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...