भटियात ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने राजा वीरभद्र सिंह की स्मृति में पौधा रोपण सप्ताह का आयोजन किया

--Advertisement--

Image

सिहुंता- अनिल संब्याल

भटियात ब्लाक कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की स्मृति में पौधा रोपण सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसमें भटियात के पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह पठानिंया ने मुख्य अतिथि के रूप शिरकत की ।

ग्राम पंचायत तुरकड़ा के मंगलोह गांव के पास विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए । कुलदीप सिंह पठानिंया ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह का भटियात के विकास के लिए बहुमूल्य योगदान रहा है जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है ।

राजा वीरभद्र सिंह का मुख्य उद्देश्य सड़क, स्वास्थय व शिक्षा रहा है।जिसके चलते भटियात के हर गांव में सड़क, स्वास्थय व शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाऐं प्रदान की गई है ।भटियात के विकास के लिए राजा वीरभद्र सिंह के इस योगदान को नहीं भुला सकते है।

इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम सिंह चंबियाल ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चंद, महासचिव विजय सिंह,महिला कांग्रेस अध्यक्ष शालू देवी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप जसरोटीया, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चाढक व रोहित शर्मा, कमल सिंह, हितेश बैहल ,मनीष मलहोत्रा,पंकज सिंह, प्रलहाद सिंह, अजय सिंह, चमन सिंह, तिलक राज, सन्नी सिंह , मनू सिंह व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...