लंबाडग नदी बरोट में डाला गया 15,000 ब्राउन ट्राउट फिंगरलिंग्स का बीज

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

मात्स्यिकी विभाग हिमाचल प्रदेश मत्स्य मण्डल मण्डी द्वारा बुधवार को लंबाडग नदी बरोट में 15,000 ब्राउन ट्राउट फिंगरलिंग्स का बीज सफलतापूर्वक डाला गया।

यह ब्राउन ट्राउट की फिंगरलिंग्स विभागीय ट्राउट सरकारी फार्म बरोट में उत्पादित की गई थीं। इस प्रक्रिया का उद्देश्य क्षेत्र में ट्राउट एंग्लिंग पर्यटन को बढ़ावा देना और इसके माध्यम से स्थानीय एंग्लर्स की आय में वृद्धि करना और नदीय ट्राउट मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देना है।

उपायुक्त ने इस दौरान सरकारी ट्राउट फार्म बरोट का भी भ्रमण किया और फार्म पर चल रही ट्राउट मत्स्य पालन गतिविधियों का जायजा लिया।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर जिला मण्डी के उपायुक्त अपूर्व देवगन, उपमंडल अधिकारी पधर सुरजीत सिंह, बीडीओ पधर विनय चौहान, ग्राम पंचायत बरोट के प्रधान रमेश ठाकुर, एडीएफ मण्डी नीतू सिंह और मत्स्य अधिकारी विमल गुलेरिया इस अवसर पर उपसिथत रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...