देहरा में अफीम के 180 से अधिक पौधे जब्त, दो लोग गिरफ्तार

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

कांगड़ा के देहरा में पुलिस ने दो गांवों में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 180 से ज्यादा अफीम के पौधे बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रणजीत सिंह निवासी बनखंडी और नरेंद्र कुमार निवासी गांव मदीनी के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है।दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अफीम के पौधे लगाए गए हैं।

सूचना मिलने पर हरिपुर थाना और रानीताल पुलिस चौकी की टीमों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर पहले बनखंडी गांव में छापा मारा जहां रणजीत सिंह के खेत से 74 अफीम के पौधे बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने गांव मदीनी में कार्रवाई की, जहां नरेंद्र कुमार के खेत से 106 अफीम के पौधे जब्त किए गए। नरेंद्र को भी हिरासत में ले लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...